सासाराम, मार्च 20 -- बिक्रमगंज। काराकाट पुलिस ने गुरुवार रात छापेमारी कर 225 लीटर शराब बरामद की है। वहीं शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने धंधेबाजों की पहचान की है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी तेज कर दी है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गुरुवार रात सूचना मिली कि जयश्री गांव की सड़क पर स्विफ्ट डिजायर से अंग्रेजी शराब की पेटियां उतारी जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। चालक को पुलिस की भनक लगी, तो वह पेटियां छोड़कर कार समेत फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.