गढ़वा, मार्च 25 -- श्री बंशीधरनगर, प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर बजरंग दल द्वारा शहर में भव्य बाइक जुलूस निकाला गया। उसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह जुलूस लाला बागी से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए बजरंग बली मोड़ तक पहुंचा। पूरे मार्ग में उत्साह और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। डीजे की धुन पर युवा और श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जुलूस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रमुख लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रही। बाइक पर सवार होकर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप देव, विश्व हिंदू परिषद के अनुमंडल अध्यक्ष गौरव पांडेय, बजरंग दल के नगर इकाई के संयोजक उत्कर्ष कलवार, धीरेंद्र चौबे, प्रतिष्ठित व्यवसायी वीरेंद्र कुमार, संगठन मंत्री विकास पाल, सुरेश विश...