रांची, जनवरी 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के हिन्दी विभाग का नौवां स्थापना दिवस, महाकवि जयशंकर प्रसाद जयंती और नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. रत्नेश विश्वक्सेन ने विद्यार्थियों की मासिक भित्ति पत्रिका 'अंतर्मन' के जयशंकर प्रसाद विशेषांक का विमोचन किया। साथ ही, प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों की पठन-रुचि को दर्शाने वाले मासिक पटल 'आजकल' का अवलोकन भी किया। प्रो. विश्वक्सेन ने कहा कि जयशंकर प्रसाद का साहित्य भारत की सांस्कृतिक आत्मा है। विभाग की आठ वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को संकल्प से सिद्धि का संदेश दिया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन रानी कुमारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.