नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों यूक्रेन की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की और कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए भारत हर संभव मदद करने को तैयार है। वहीं यूक्रेन ने दावा किया है कि जयशंकर की यात्रा के दौरान ही रूस ने शाहेद ड्रोन से कीव पर हमला कर दिया। इसके बाद यूक्रेन की वायुसेना के कॉम्बेट एविएशन ने ड्रोन को मार गिराया और भारतीय प्रतिनिधिमंडल सुरक्षित बच गया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा, जब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर हमारे साथ कीव में थे तभी रूस ने शाहेद ड्रोन से हमला किया। रूस ने इसे ईरान की मदद से बनाया है।कितने खतरनाक होते हैं शाहेद ड्रोन शाहेद ड्रोन ईरान बनाता है। रूस इनका बड़ा खरीदार है और यूक्रेन में बम बरसाने के लिए इसका इस्तेमाल करता है। ईरान की शाहेद एविएशन इ...