नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को घाना पहुंचे। यह उनके अफ्रीका के तीन देशों के दौरे का पहला चरण है। इस दौरे का मकसद व्यापार, निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास में आपसी संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करना है। घाना से जयशंकर कोटे डी आइवर और इथियोपिया जाएंगे। जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि घाना के अकरा पहुंचकर खुशी हुई। मैं घाना के विदेश मंत्री द्वारा किए गए स्वागत की सराहना करता हूं। हमारी व्यापक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक बातचीत की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- जयशंकर घाना पहुंचे, व्यापार सहित कई मुद्दों पर होगी बातचीतघाना के विदेश मंत्री का स्वागत घाना के विदेश मंत्री सैमुअल ओकुद्ज़ेटो अबलाकवा ने जयशंकर को घाना का एक महान मित्र बताया और कहा कि वह हमारी सकारात्मक बातचीत और असरदार समझौतों का इंतजार ...