मधुबनी, फरवरी 11 -- राजनगर,एक प्रतिनिधि। राजनगर के राघोपुर बलाट (समाधी टोल) निवासी जयराम मंडल हत्याकांड मामले का करीब 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस का हाथ खाली है। ठोस सुराग की तलाश में पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। एसआईटी व टेक्निकल सेल टीम भी मामले की गहन पड़ताल कर रही है। लेकिन कोई सफलता अबतक नहीं मिल पाई है। दूसरी ओर मृतक के भाई नारायण सिंह मंडल के बयान पर मामले की एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि जयराम मंडल मधुबनी डाकघर के पास कंप्यूटर दुकान में काम करता था। मंगलवार की सुबह करीब 8.30 बजे के आसपास बाइक से काम पर जाने के लिए विदा हुआ था। कुछ हीं देर बाद सूचना मिली कि राघोपुर से सर्वाडीह रांटी जानेवाली सड़क में बगही बांध के पास जयराम को गोली मार दिया है। तत्काल वहा पहुंचे तो देखा कि जयराम मृत अवस्था में था, बग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.