जयराम महतो प्रकरण में किसान नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बोकारो, अगस्त 27 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी और विधायक जयराम महतो के बीच कथित गाली-गलौज का वायरल ऑडियो इन दिनों चर्चा में है। मामले को लेकर किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने चंदनकियारी के आसनबनी स्थित बिनोद बाबू स्मृति स्थल पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने पुलिस एसोसिएशन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जगन्नाथ रजवार ने कहा कि झारखंड गठन के बाद पुलिस हिरासत में मौत और संदिग्ध मौत के कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस एसोसिएशन अपने सदस्यों के कथित पुलिसिया रवैये का समर्थन कर रहा है। उन्होंने मांग की कि जयराम महतो से माफी मांगने की मांग करने वाले अपने शब्द वापस लें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। यह भी पढ़ें- 24 घंटे में माफी मांगें जयराम महतो, वरना कार्य बहिष्कार; JLKM चीफ पर क्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.