धनबाद, जुलाई 24 -- झरिया। लोदना क्षेत्र की जयरामपुर कोलियरी में गुरुवार को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ का 72वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर संघ का झंडोत्तोलन किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में वेज रिवीजन 12 के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि सभी को अपनी मांगों के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा। कार्यक्रम में राम जन्म पासवान, विजय कुमार यादव, अजय देव, अवधेश कुमार यादव, गीता पासवान और विनोद कुमार दास आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया गया यह भी पढ़ें- भामसंघ ने मनाया 72वां स्थापना दिवस मना यह भी पढ़ें- बीएमएस के 72वें स्थापना दिवस पर हजारीबाग क्षेत्र में भव्य समारोह आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...