धनबाद, मार्च 20 -- चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को जयरामपुर दुर्गा मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ। सर्व प्रथम पंडित रंजन बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई। यजमान के रूप में अरविंद सिंह बैठे थे। पूजा अर्चना के बाद कीर्तन मंडली के गायकों ने हरे राम, हरे राम, राम-राम, हरे हरे, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे.. के साथ अखंड कीर्तन की शुरूआत हुई। महिला मंडली में केंदुआ से चल कर आई शिला जी ने अपने कीर्तन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं जयरामपुर की मंडली में ब्यास रमेश गिरी ने चैता के धुन पर सभी भक्तों को झूमा दिया। इसे सफल बनाने में अखंड हरि कीर्तन दुर्गा मंदिर के सभी सदस्य सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...