जयमोहनी रेंज में पौधरोपण कर किया गया प्रेरित
चंदौली, जुलाई 6 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर वाराणसी के प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर के निर्देशन में चल रहे वन महोत्सव अभियान के अन्तर्गत रविवार को छठवें दिन जयमोहनी रेंज की ओर से तहसील परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी चकिया विकास मित्तल ने हरिशंकरी तथा तहसीलदार राहुल सिंह ने अपनी पत्नी के साथ बरगद का पौधा रोपित किया। भाजपा जिला प्रतिनिधि देवेंद्र साहनी, मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि, मंडल मंत्री सुनील चौरसिया तथा स्वयंसेवक अश्विनी पाण्डेय ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी रेंज अमित श्रीवास्तव के देखरेख में तहसील परिसर में पीपल, बरगद, नीम, हरिशंकरी और आंवला ईत्यादि छायादार एवं फलदार पौधे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.