औरैया, मई 8 -- अजीतमल, संवाददाता। औरैया शहर के लक्ष्मी गार्डन गेस्ट हाउस में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जयमाल की तैयारियों के बीच दूल्हे की कथित पहली पत्नी अपनी पुत्री और पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। महिला ने दूल्हे पर पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। अचानक हुए इस खुलासे से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में खुशियों का माहौल तनाव में बदल गया। अंतत: शादी रुक गई और बारात को बिना दुल्हन लौटना पड़ा। कोतवाली क्षेत्र के गांव हबिलिया साफर निवासी देवेंद्र कुमार रेलवे विभाग में नौकरी करते हैं। उन्होंने अपनी पुत्री प्रिया की शादी कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के नयापुरवा निवासी कमलेश एडवोकेट पुत्र हजारीलाल के साथ तय की थी। शादी समारोह के लिए औरैया शहर स्थित बाबा होटल के पास लक्ष्मी गार्डन गेस्ट हाउस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.