फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- शमसाबाद । धमगमा गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान जयमाल कार्यक्रम में गेस्ट हाउस कर्मचारी वीडियो बनाने बनाने लगे इसी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि स्टेज के पास खड़ी महिलाओं का वीडियो बनाए जाने का दुल्हन पक्ष के लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद गेस्ट हाउस कर्मचारियों और और दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। खुडना निवासी मिर्चीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी की बारात गेस्ट हाउस में आई थी तभी गेस्ट हाउस कर्मचारी वीडियो बनाने लगे आरोप लगाया कि विरोध करने पर कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। वहीं गेस्ट हाउस कर्मचारी संतोष निवासी धमगमा ने भी दुल्हन पक्ष पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है और बताया मेरे दो साथी सोनू और अमित को भी मारपीट ...