बरेली, अप्रैल 27 -- भुता थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी बारात में जय माल की स्टेज से लापता हो गई है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक और उसके साथी पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि वे अपनी बेटी के साथ एक बारात में शामिल होने गई थीं। रविवार रात करीब 10 बजे उनकी बेटी जयमाला देखने के लिए स्टेज पर गई थी। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई और काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। मां ने गांव निवासी करन और उसके साथी अखिलेश पर अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता इस घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.