वाराणसी, मई 8 -- लोहता (वाराणसी), संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात प्रेमी के पहुंचने पर माहौल बदल गया। जयमाल के समय दुल्हन ने दूल्हे के गले में जयमाला डालने से इनकार कर दिया। इस दौरान लोगों ने प्रेमी की पिटाई भी की। शादी टूट गई और पंचायत के बाद बिना दुल्हन बरात लौट गई। द्वार पूजा के बाद रात 11 बजे जैसे ही जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। युवती का प्रेमी भी वहां पहुंच गया। उसे देखकर दुल्हन ने जयमाल वर के गले में डालने से इनकार कर दिया। काफी देर तक वह खड़ी रही। इधर, बरातियों और घरातियों में कानाफूसी होने लगी। इस बीच लोगों को प्रेमी के बारे में पता चल गया और उसे पकड़कर पीट दिया। प्रेमी चोलापुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव का था। वह मौका देखकर भाग निकला। दोनों पक्षों में देर रात तक पंचायत चली फिर भी मामला नहीं सुलझा। युवती के घर वालों...