जयमाल के बाद दूल्हा दहेज की बाइक से फरार
मिर्जापुर, जून 4 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की भोर शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया। जब जयमाल के बाद दूल्हा अपने दो साथियों के साथ दहेज की बाइक से ही फरार हो गया। घटना से गुस्साए लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता समेत बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी दोनों पक्षों को थाने पहुंचाकर वापस लौट गई। मामले को लेकर थाने में पंचायत चल रही है। प्रयागराज जिले के हरगढ़ गांव निवासी राजमणि के पुत्र अशोक की बरात मंगलवार को पचोखरा खुर्द गांव में आई थी। देर रात दो बजे द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। लड़की के दादा ने बताया कि 19 वर्षीय पोती का रिश्ता प्रयागराज जिले के हरगढ़ में तय किया था। 20 मई को लड़के की जिद पर कर्ज लेकर डेढ़ लाख रुपये की पल्सर बाइक के साथ छह हजार रुपये नगद सगुन के रूप में फल, फूल, मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.