बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- जयमाल के बाद टूटी शादी, बिन दुल्हन बैरंग लौटी बारात रातभर चला मान-मनौव्वल का प्रयास पर नहीं बनी बात पुलिस के समझाने पर भी दोनों पक्षों में उत्पन्न विवाद खत्म नहीं हुआ बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता । नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार की रात शादी समारोह अचानक विवाद में बदल गया। धूमधाम से निकली बारात विवाह भवन पहुंची। जयमाला की रस्म हंसी-खुशी से पूरी हुई। लेकिन, इसके तुरंत बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ी कि बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गयी। हालांकि, मामले में किसी पक्ष द्वारा थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि विवाद वधू द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद शुरू हुआ। इसके बाद बातचीत के दौरान उत्पन्न अन्य मुद्दों पर मतभेद और गहरा गया। देखते ही ...