फतेहपुर, जून 25 -- औंग। थाना क्षेत्र के एक गांव में जयमाल के बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया। दरअसल, शादी से पहले ही दूल्हे के खाते में Rs.साढ़े छह लाख ऑनलाइन ट्रांसफर किए जा चुके थे, इसके बावजूद दूल्हा कार और और पैसों की जिद पर अड़ा था। चढ़ावे में भी जेवर-कपड़े न देखकर दुल्हन का सब्र टूट गया और उसने शादी रोकने का साहसिक फैसला लिया। इस घटना के बाद जहां कन्या पक्ष की खुशियां आंसुओं में बदल गईं, वहीं पंचायत के बाद दूल्हे और बारातियों को बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। उन्नाव में अचलगंज के एक गांव निवासी युवक की शादी क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। बारात आने से पहले कन्या पक्ष ने दहेज के रूप में साढ़े छह लाख रुपये दूल्हे गोविंद के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। आरोप है कि लड़का कार और अतिरि...