आजमगढ़, अप्रैल 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा के इंदिरा नगर मोहल्ला में मंगलवार की रात शादी के कार्यक्रम में जयमाल के दौरान विवाद हो गया। घराती पक्ष ने चाकू से हमला कर एक बाराती युवक की हत्या कर दी। हमले में तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। दूल्हा संग अन्य बाराती सभी घायलों को लेकर अस्पताल चले गए। शादी नहीं हुई, घटना के बाद से मोहल्ला में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी रामचन्दर साहनी की बेटी की मंगलवार की रात शादी थी। बारात गोरखपुर जनपद के बेलसरी(चेनपुर) से आई थी। घराती पक्ष के लोगों ने बरातियों की आवभगत की। द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान कूलर की हवा को लेकर घराती, बाराती में विवाद हो गया। घराती-बाराती में मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.