नैनीताल, नवम्बर 20 -- शादी की खुशियां थीं, घर मेहमानों से भरा था और दुल्हन सात फेरों के लिए तैयार बैठी थी। बारात का धूमधाम से स्वागत हुआ। जयमाला की रस्म भी पूरी हो गई और बारातियों ने जमकर दावत उड़ाई। शादी की बाकी रस्में भी हंसी-खुशी आगे बढ़ रही थीं। लेकिन जैसे ही सात फेरों का वक्त आया, दूल्हे के तेवर अचानक बदल गए। उसने दुल्हन के साथ फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, वह मौके से भागने लगा। यह देखकर शादी समारोह में हंगामा मच गया। हालात बिगड़ते देख बाराती भी धीरे-धीरे वहां से खिसकने लगे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दूल्हे को पकड़ लिया और उसे पुलिस चौकी पहुंचा दिया। मामला नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली युवती का विवाह कालाढूंगी क्षेत्र के एक युवक से तय हुआ था। दोनों परिवारों की सहमति से शादी की तैय...