मुंगेर, अप्रैल 29 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीनडिग्री गांव में जयमाला के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस घटना के बाद से गांव में शादी की खुशियां काफूर हो गई हैं और चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से प्रमोद साह, गुरुदेव साह और दामोदर साह को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरे पक्ष से किशुंदास, जितेंद्र दास, अजीत दास और बिट्टू कुमार की गिरफ्तारी हुई है। जेल भेजने से पहले सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी सात आरोपियों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। यह भी पढ़ें- जयमाला के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में सात आरोपी भेजे गए जेल, गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.