सुल्तानपुर, जून 28 -- लम्भुआ (सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर उत्तरी महादेवा में शनिवार को बिजली के पोल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की होर्डिंग लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से गाली-गलौज, मारपीट और ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर डायल-112 समेत स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक हीरालाल यादव की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने हिकमत से भीड़ को काबू किया। गांव में अफरा-तफरी का माहौल था, महिलाएं-बच्चे घरों में दुबक गए। हालात बिगड़ते देख थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई। कोतवाल और क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उत्तेजित लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। शेष लोग पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक,एक पक्ष बिजली के पोल पर जयभीम की होर्डिंग लगा रहा थ...