पटना, फरवरी 27 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि जयप्रभा मेदांता अस्पताल में बिहार के अस्पतालों की ओर से रेफर मरीजों के लिए एक चौथाई बेड आरक्षित है। गरीबों का इलाज अस्पताल में हो रहा है। जबकि आयुष्मान कार्ड से दो बीमारियों का उपचार हो रहा है। शुक्रवार को विधान परिषद में जदयू एमएलसी संजय सिंह के ध्यानाकर्षण पर मंत्री ने यह जानकारी दी। मंत्री के जवाब से प्रश्नकर्ता खुश नहीं हुए और उत्तर को चुनौती दे दी। इस पर मंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना में अस्पतालों को ही आवेदन करना होता है। जिन बीमारियों में उनकी विशेषज्ञता होती है, उसी के उपचार के लिए केंद्र सरकार अनुमति देती है। मेदांता ने दो बीमारियों रेडियशन ऑन्कोलॉजी और कार्डियक सर्जरी के लिए आवेदन दिया। आयुष्मान योजना से इन दो बीमारियों में मरीजों का उपचार हो रहा है। इस पर संजय सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.