दुमका, अप्रैल 12 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश नेतृत्व व दुमका जिला अध्यक्ष के द्वारा जिले में नई कमेटी का गठन और विस्तार किया गया है। जिले में गठित इस नई कमेटी में जरमुंडी प्रखंड को भी प्रमुख स्थान मिला है। जरमुंडी निवासी जयप्रकाश मंडल को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जयप्रकाश को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जरमुंडी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व जिला नेतृत्व को बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने बताया है कि जयप्रकाश मंडल को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सांगठनिक मजबूती को और बल मिलेगा। बता दें कि जयप्रकाश लंबे अरसे से भाजपा से जुड़े हुए हैं। इस मौके पर भाजपा नेता कृष्णकांत तिवारी, रमाकांत शर्मा, प्रमोद यादव, कागजी कुंवर, सोहन मरिक, बालकिशोर मंडल, प्रकाश मांझी, पलटन हांसदा, लाल गोबिंद मंडल, अमर दास, गोपाल मिस्त्री...