भागलपुर, अप्रैल 2 -- बुधवार को बिहपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ट्रायसम भवन में कार्यालय के चतुर्थवर्गीय कर्मी जयप्रकाश चौधरी के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में बीडीओ सत्यनारायण पंडित एवं बीपीआरओ काजल कुमारी की उपस्थिति रही, जबकि संचालन पंचायत सचिव बीरबल कुमार ने किया। इस अवसर पर बीडीओ, बीपीआरओ सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों ने जयप्रकाश चौधरी की लगभग 19 वर्षों की सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, पंचायत सचिवों एवं कार्यालय कर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं उपहार भेंटकर सम्मानित करते हुए विदाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.