भागलपुर, जुलाई 2 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-30 सेमेस्टर वन का इंडक्शन कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. डॉ. इमरान खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं सभी शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ. ऋतिका गौतम ने नई शिक्षा नीति के तहत संचालित कोर्स के विषय में विस्तार से बताया। प्राचार्य ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में सभी विषय के शिक्षक उपलब्ध हैं। इसलिए सभी छात्र 75% से अधिक उपस्थिति के साथ क्लास करेंगे। समारोह का संचालन डॉ शैलेन्द्र कुमार ने किया। मौके पर डॉ. रवीन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. कुशवाहा, डॉ. अमित, अनूप कुमार, डॉ. रंजीत, डॉ. वीनीता, डॉ. राजीव आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे। यह भी पढ़ें- इंडक्शन मीट जोड़- मुंविवि के सभी कॉलेजों में नवप्रवेशी ...