आगरा, फरवरी 10 -- आगरा-जयपुर हाइवे पर मंगलवार को किरावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुअर गांव के पास टूरिस्ट कार वाहन से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो विदेशी पर्यटक, उनके गाइड और चालक सुरक्षित बच गए, हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब जयपुर की ओर से आगरा आ रही टूरिस्ट कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। कार में इंग्लैंड निवासी क्रेन हेरीसन और रॉय डेविड आरसन दो विदेशी पर्यटक सवार थे। उनके साथ एक गाइड और चालक भी मौजूद थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित रहे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित थाने ले जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया और घटना के बारे म...