जयपुर हाईवे पर चार फ्लाईओवर नवंबर तक बनेंगे
गुड़गांव, मई 15 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इस साल नवंबर तक चार फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएंगे। पांचवां फ्लाईओवर अगले साल जुलाई तक पूरा होगा। इन पांचों फ्लाईओवर बनने के बाद इस हाईवे पर यातायात सुगम हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से इन फ्लाईओवर को तैयार करवाया जाएगा। एनएचएआई ने पिछले साल राठीवास, बिलासपुर, धारूहेड़ा और साल्हावास में फ्लाईओवर निर्माण का टेंडर आवंटित किया था। इन फ्लाईओवर की लंबाई 800 से 900 मीटर है। राठीवास फ्लाईओवर का निर्माण 15 जून तक हो जाएगा, जबकि बिलासपुर फ्लाईओवर को 15 अगस्त के आसपास यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इस तरह अक्टूबर माह के अंत तक साल्हावास फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएगा, जबकि नवंबर के अंत तक धारूहेड़ा फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएगा। यह सभी फ्लाईओवर दोनों तरफ त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.