जयपुर हाइवे पर बस ट्रक से टकराई, नौ यात्री घायल
आगरा, जुलाई 8 -- थाना किरावली क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-जयपुर हाईवे पर महुअर के पास बुधवार सुबह राजस्थान रोडवेज की अनियंत्रित बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस में सवार में नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए घायलों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार एक यात्री ने बताया कि यह हादसा बस चालक की लापरवाही और अत्यधिक तेज गति के कारण हुआ। यात्री के अनुसार, ट्रक सामान्य गति से चल रहा था, तभी बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे ट्रक से जा टकराई। बस में करीब 50 लोग सवार थे। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.