जयपुर से BJP ने सुनील कोठारी को बनाया मेयर का चेहरा
नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- जयपुर नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी ने आखिरकार अपने पत्ते खोल दिए हैं। सीएमआर में हुई बैठक और रायशुमारी के बाद पार्टी ने वार्ड 112 से पार्षद सुनील कोठारी को मेयर पद का दावेदार बनाया है। कोठारी के नाम पर मुहर लगने के बाद उन्हें पार्षदों की बाड़ाबंदी से जयपुर बुलाया गया। अब मेयर चुनाव में बीजेपी की ओर से सुनील कोठारी नामांकन दाखिल करेंगे।शुक्रवार को ही शुरू हो गया था नाम तय करने का खेल मेयर प्रत्याशी के नाम को लेकर बीजेपी ने शुक्रवार को अपने पार्षदों से रायशुमारी की थी। पार्टी ने सभी पार्षदों से उनकी पसंद और वरीयता के आधार पर तीन-तीन नाम लिखवाए थे। इसके बाद पार्टी स्तर पर इन नामों को लेकर मंथन किया गया। रायशुमारी के बाद बीजेपी ने अपने पार्षदों को जयपुर से बाहर पुष्कर स्थित द सूर्या गोल्डन पैलेस होटल में शिफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.