नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- जयपुर में राडो शोरूम से करीब 5 करोड़ रुपए की 251 लग्जरी घड़ियां चोरी करने वाले बदमाश वारदात के बाद किस रास्ते से भागे, पुलिस को इसका अहम सुराग मिल गया है। जांच में सामने आया है कि गिरोह के चार बदमाश सिंधी कैम्प पहुंचे और वहां से हरियाणा रोडवेज की बस में सवार होकर फरार हो गए। वहीं, कुछ अन्य आरोपियों के ट्रेन के जरिए भागने की आशंका है। पुलिस अब CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए पूरे गिरोह की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।CCTV में दिखा चौंकाने वाला सुराग पुलिस ने जयपुर से बाहर निकलने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने जांच की दिशा बदल दी। फुटेज में गिरोह का एक बदमाश गंभीर रूप से घायल और लंगड़ाते हुए नजर आया। उसके दो साथी उसे कंधे पर हाथ रखकर सहारा देते हुए ले जा रहे थे। ...