हल्द्वानी, फरवरी 22 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। काठगोदाम डिपो द्वारा बड़े तामझाम से शुरू की गई जयपुर-हल्द्वानी स्लीपर बस सेवा यात्रियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। रविवार तड़के करीब 5 बजे जयपुर से हल्द्वानी आ रही यह बस रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास अचानक तकनीकी खराबी के कारण खड़ी हो गई। सुनसान सड़क पर बस खराब होने से उसमें सवार 18 यात्री परेशान हो गए। सूचना पर रोडवेज प्रबंधन ने आनन-फानन में दूसरी गाड़ी भेजकर सभी यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचाया। यह स्लीपर सेवा कुछ दिन पहले शुरू हुई है, लेकिन बार-बार आ रही तकनीकी दिक्कतों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बस में आई गंभीर तकनीकी खराबी के कारण रविवार को इसे वापस जयपुर के लिए रवाना नहीं किया जा सका। काठगोदाम डिपो में तैनात एआरएम गणेश पंत ने बताया बस में तकनीकी दिक्कत आ गई थी, तुरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.