जयपुर से लौटे युवक का आम के पेड़ से लटका मिला शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका
हरदोई, सितम्बर 1 -- सवायजपुर। कनकापुर गांव में मंगलवार को युवक का शव खेत में आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। युवक दो दिन पहले ही जयपुर से घर लौटा था। सोमवार सुबह बेटी की स्कूल फीस जमा करने राजपुर गया था। परिजनों ने दोस्तों पर दो लाख के लिए हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। कनकापुर निवासी 28 वर्षीय कुलदीप द्विवेदी जयपुर की एक निजी कंपनी में था। उसके छोटे भाई शोभित के अनुसार, सोमवार सुबह कुलदीप बेटी की फीस जमा करने राजपुर गया था। वहां उसकी मुलाकात सुनील पांडेय से हुई। बाद में कुलदीप ने फोन पर बताया कि वह सुनील पांडेय और शिवपुरी गांव निवासी श्याम के साथ है। भाई के मुताबिक, तीनों नशे में थे। देर शाम तक कुलदीप के घर न लौटने पर परिजनों ने फोन किया। तब सुनील ने बताया कि कुलदीप उसके घर खाना खा रहा है और कुछ देर में लौट आएगा। रात करीब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.