जयपुर से लखनऊ की सुबह की उड़ान अचानक बंद, इंडिगो के फैसले से हजारों यात्रियों का ट्रैवल प्लान गड़बड़ाया
जयपुर, जुलाई 2 -- जयपुर से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए एक अहम बदलाव हुआ है। इंडिगो एयरलाइंस ने दोनों शहरों के बीच संचालित होने वाली सुबह की नियमित फ्लाइट 6E-7651 का संचालन बंद कर दिया है। इसके साथ ही जयपुर से लखनऊ की सुबह की सीधी एयर कनेक्टिविटी समाप्त हो गई है। अब इस रूट पर यात्रियों के पास केवल दोपहर में संचालित होने वाली सीधी उड़ान का विकल्प ही बचा है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो सुबह जल्दी रवाना होकर शाम तक अपना काम निपटाकर वापस लौटने की योजना बनाते थे।सुबह की उड़ान कई यात्रियों की पहली पसंद थी इंडिगो की फ्लाइट 6E-7651 प्रतिदिन सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरकर लखनऊ पहुंचती थी। यह उड़ान बिजनेस ट्रैवलर्स, सरकारी अधिकारियों, डॉक्टरों, छात्रों और विभिन्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.