फिरोजाबाद, मार्च 22 -- थाना रसूलपुर पुलिस ने जयपुर से चोरी की गई एक टाटा सफारी को पकड़ लिया। हालांकि चेकिंग को देख कर चोर ने गाड़ी को घुमाकर भगाने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के चलते सफल नहीं हो सका। चोर के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। थाना रसूलपुर के उपनिरीक्षक विमल कुमार हमराहों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान जानकारी मिली कि चोरी की टाटा सफारी गाड़ी से एक व्यक्ति फिरोजाबाद की तरफ आ रहा है। पुलिस ने फतेहाबाद रोड पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान फतेहाबाद से आने वाली एक सफेद रंग की गाड़ी को रोका तो चालक ने गाड़ी को मोड़कर भागने का प्रयास किया। इससे पुलिस को शक हो गया तथा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.