जयपुर संभाग बना राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियन
देहरादून, सितम्बर 25 -- देहरादून। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आयोजित 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता फुटबॉल अंडर-14 बालिका वर्ग का शुक्रवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबला जयपुर और देहरादून संभाग के बीच खेला गया। निर्धारित और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में जयपुर ने देहरादून को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जयपुर की गोलकीपर वृंदा ने दो पेनल्टी रोककर शानदार प्रदर्शन किया। जयपुर की ओर से गोरिका यादव, देवसा सोनी और खुशी यादव ने गोल किए, जबकि देहरादून की ओर से संध्या ने एक गोल किया। विजेता जयपुर को 70 हजार, उपविजेता देहरादून को 42 हजार और तीसरे स्थान पर रही मुंबई टीम को 28 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह में केंद्रीय विद्यालय संगठन की उपायुक्त प्रीति सक्सेना और सहायक आयुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.