जयपुर लिटिल वॉरियर्स की टीम से खेलेंगे डीपीएस के चार बच्चे
बरेली, जून 21 -- किड्स प्रीमियर लीग ट्रायल का आयोजन निशांत पटेल स्टेडियम में 22 मई को किया गया। इसमें डीपीएस बरेली के छात्रों का चयन हुआ। जो बच्चे ट्रायल में चयनित हुए थे उन बच्चों का ऑकशन द ग्रैंड कैलाश होटल में 18 जून को रखा गया। इसमें खिलाड़ियों की नीलामी लगाई गई। ऑकशन में आठ टीमो ने खिलाड़ियों का चुनाव किया। इसमें डीपीएस बरेली के चार छात्र आदर्श कुशवाहा, पारस गंगवार, आदर्श कुमार, रिपु धवन सिंह का चयन हुआ। इन बच्चों को जयपुर लिटिल वॉरियर्स ने अपनी टीम में चुना। विद्यालय की प्रधानाचार्य रितु अरोरा ने बताया यह पहली बार हो रहा है, जब छोटे बच्चों को एक प्लेटफार्म मिल रहा है जिससे उनकी नींव मजबूत होगी। स्पोर्ट्स के हेड ऑफ डिपार्टमेंट विमल मिश्रा, क्रिकेट कोच निखिल पांडे को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.