नई दिल्ली, फरवरी 28 -- राजधानी जयपुर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की बड़ी घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 28 फरवरी को विधानसभा में की। विनियोग विधेयक के दौरान सीएम ने कहा कि जयपुर मेट्रो रेल परियोजना का फेज-2 जल्द शिलान्यास होगा। इस नए चरण में लगभग 42.80 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो कॉरिडोर तैयार होगा, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 13,600 करोड़ रुपये होगी। सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि मेट्रो फेज-2 का रूट इस तरह तैयार किया गया है कि राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात भार कम करने में मदद मिले। उन्होंने कहा कि नई योजना ट्रैफिक सर्वे, फील्ड स्टडी और आर्थिक विश्लेषण के आधार पर बनाई गई है।नया मेट्रो रूट और विस्तार फेज-2 का नया रूट टोड़ी मोड़ (सीकर रोड) से लेकर प्रह्लादपुरा (टोंक रोड के पास रिंग रोड) तक फैला होगा। इस कॉरिडोर की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.