जयपुर, दिसम्बर 18 -- राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई का दायरा तेज कर दिया है। एक दिन पहले जलदाय विभाग के अधिकारी सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब जयपुर स्थित PHED (जलदाय विभाग) मुख्यालय पर एसीबी की टीम ने छापेमारी की है। अजमेरी पुलिया के पास स्थित जल भवन में एसीबी के एसपी महावीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विभागीय दस्तावेजों को खंगाला। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। एसीबी की टीम के दफ्तर पहुंचते ही अधिकारी और कर्मचारी सकते में आ गए। टीम ने टेंडर प्रक्रिया, भुगतान फाइलों और ठेके से जुड़े पुराने रिकॉर्ड को खंगालना शुरू किया। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कई ऐसे दस्तावेज सामने आए हैं, जिनसे घोटाले की परतें और खुल सकती हैं। माना जा रहा है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.