जयपुर में NOC के लिए निगम पहुंच रहे पूर्व पार्षद, 24 घंटे में 25 से ज्यादा आवेदन
जयपुर, अगस्त 18 -- जयपुर नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व पार्षदों ने अपनी कागजी तैयारी शुरू कर दी है। वार्डों की आरक्षण लॉटरी के बाद नगर निगम में नोड्यूज और NOC लेने के लिए पूर्व पार्षदों की आवाजाही बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में ही 25 से ज्यादा पूर्व पार्षद NOC के लिए आवेदन कर चुके हैं। NOC के लिए आवेदन करने वालों में पूर्व मेयर कुसुम यादव समेत कई वरिष्ठ पूर्व पार्षद शामिल हैं। नगर निगम स्तर पर इन आवेदनों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चुनाव की औपचारिक घोषणा और नामांकन शुरू होने से पहले ही दावेदार जरूरी दस्तावेज जुटाने में लगे हैं।आरक्षण लॉटरी के बाद बढ़ी सक्रियता जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की आरक्षण लॉटरी सामने आने के बाद संभावित दावेदारों ने अपने-अपने समीकरण देखना शुरू कर दिया है। जिन पूर्व पार्षदों के लिए वार्ड आरक्षण अनुकूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.