जयपुर में Mercedes के वर्कशॉप में भीषण आग, 50 से ज्यादा कारों के बीच 8 जलकर खाक
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- जयपुर के सीतापुरा में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बालाजी मार्केट स्थित Mercedes के वर्कशॉप में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वर्कशॉप के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर खड़ी महंगी कारों और एसेसरीज के बीच लगी आग इतनी विकराल थी कि करीब 5 किलोमीटर दूर तक इसका धुआं दिखाई दे रहा था। आग में करीब 8 कारें पूरी तरह जल गईं, जबकि कई महंगे पार्ट्स और एसेसरीज भी खाक हो गए।50 से ज्यादा कारें थीं वर्कशॉप में हादसे के समय वर्कशॉप के अंदर नई और पुरानी मिलाकर 50 से ज्यादा कारें खड़ी थीं। आग फैलने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग तेजी से दूसरी गाड़ियों तक पहुंच सकती थी, इसलिए दमकलकर्मियों और पुलिस ने सबसे पहले वर्कशॉप में खड़ी कारों को बाहर निकालना शुरू किया। समय रहते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.