नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- राजधानी जयपुर में मंगलवार शाम आयोजित भाजपा के मशाल जुलूस कार्यक्रम में उस समय अचानक तनाव का माहौल बन गया, जब प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भड़क उठे। कार्यक्रम अमर जवान ज्योति पर आयोजित किया गया था, जहां नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर विपक्ष के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। लेकिन आयोजन के दौरान सुरक्षा और अनुशासन को लेकर लापरवाही ने पूरे कार्यक्रम की दिशा ही बदल दी।मशाल जुलूस में सुरक्षा पर फूटा गुस्सा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता हाथों में जलती मशालें लेकर खड़ी थीं। लेकिन उनके बीच पर्याप्त दूरी नहीं होने पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने मौके पर ही सख्त लहजे में महिला नेताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि "10 फीट की दूरी बनाकर खड़े रहो, आग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.