जयपुर में 9 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल महंगा; जानिए क्यों बढ़ रहे दाम
नई दिल्ली, मई 23 -- राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार से लागू नई दरों के तहत पेट्रोल 93 पैसे और डीजल 92 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। खास बात यह है कि पिछले महज 9 दिनों में ईंधन कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है, जिससे आम लोगों और परिवहन क्षेत्र पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। नई कीमतें लागू होने के बाद जयपुर में पेट्रोल का रेट 108.91 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 109.84 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमत 94.14 रुपए से बढ़कर 95.06 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। शनिवार सुबह से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर संशोधित दरें लागू कर दी गईं।9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम इससे पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 15 मई को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.