जयपुर में 8 मौतों का विलेन कौन? हादसे का मास्टरमाइंड अब भी फरार
नई दिल्ली, जून 10 -- जयपुर खोह नागोरियान की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड ने आठ लोगों की जान ले ली, लेकिन हादसे का सबसे बड़ा सवाल अब भी अनुत्तरित है-आखिर इस मौत की फैक्ट्री का कथित संचालक फिरोज कहां है? आग की लपटों में एक मासूम बच्चे समेत आठ जिंदगियां खत्म हो गईं, जबकि फैक्ट्री संचालक फिरोज और मकान मालिक याकूब घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस अब दोनों की तलाश में जुटी है और एक टीम दिल्ली भी रवाना की गई है।दिल्ली में कार्रवाई हुई तो जयपुर में जमाया अवैध कारोबार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फिरोज का नेटवर्क सिर्फ जयपुर तक सीमित नहीं था। सूत्रों के मुताबिक वह दिल्ली से पटाखों और बारूद से जुड़ा माल लाकर जयपुर में पैकेजिंग का काम करवाता था। दावा किया जा रहा है कि उसके कब्जे में तीन से चार अवैध यूनिट संचालित थीं। बताया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.