जयपुर, जुलाई 10 -- राजधानी जयपुर में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने गुरुवार को बड़े स्तर पर 'एरिया डॉमिनेशन अभियान' चलाया। शहर के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम सभी जोनों में एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 313 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक सक्रिय गैंग के सदस्य को भी दबोचा गया। अभियान के दौरान पुलिस ने अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी, हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन किया और संवेदनशील इलाकों में विशेष गश्त कर अपराधियों में हड़कंप मचा दिया।शहरभर में एक साथ चली कार्रवाई जयपुर पुलिस आयुक्तालय की ओर से चलाए गए इस अभियान में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ पुलिस टीमें उतारी गईं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई, वांछित अपराधियों की तलाश में दबिश दी गई और हार्डकोर अपराधियों व गैंग से जुड़े लोगों की...