नई दिल्ली, फरवरी 17 -- राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर नगर निगम में पदस्थ दो वेटरनरी डॉक्टरों और एक संविदाकर्मी को 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह रकम करीब 75 लाख रुपए के बिल पास करने और जरूरी गणना आगे बढ़ाने की एवज में मांगी गई थी। एसीबी ने संविदाकर्मी को रंगे हाथों दबोचा, जिसके बाद पूछताछ में दोनो डॉक्टरों की भूमिका सामने आई और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई सोमवार को उस समय हुई जब एसीबी टीम ने ट्रैप बिछाकर संविदाकर्मी जितेंद्र सिंह शेखावत को 4 लाख रुपए की घूस लेते पकड़ लिया। यह रकम दो पशु चिकित्सा अधिकारियों-डॉ. योगेश शर्मा और डॉ. राकेश कलोरिया-के लिए ली जा रही थी। एसीबी अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम परिसर में ही पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया...