जयपुर, मार्च 28 -- राजधानी जयपुर में बीसलपुर परियोजना से होने वाली पेयजल सप्लाई रविवार से अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) द्वारा बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के तहत जरूरी मरम्मत कार्य किए जाने के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी की किल्लत देखने को मिलेगी। विभाग ने नागरिकों से पहले से पानी का संग्रह करने और सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है।शनिवार रात से बंद होगा पंपिंग स्टेशन, रविवार सुबह से दिखेगा असर PHED के अतिरिक्त मुख्य अभियंता (जोन-II) अजय सिंह राठौड़ के अनुसार, सूरजपुरा पंपिंग स्टेशन से जयपुर शहर को होने वाली जलापूर्ति शनिवार रात 8 बजे से करीब 24 घंटे के लिए पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि इसका सीधा असर रविवार सुबह से शहरवासियों को महसूस होगा, जब अधिकांश इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित हो जाएगी...