जयपुर, फरवरी 10 -- जयपुर में जापान के दो पर्यटक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। ये दोनों 6 फरवरी को दिल्ली आए थे। इसके बाद 7 फरवरी को टैक्सी से जयपुर पहुंचे थे। अशोक नगर इलाके के एक रेस्टोरेंट में गए ये पर्यटक वापस नहीं लौटे। टैक्सी ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों रेस्टोरेंट से 5 मिनट में निकलते दिखे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। खबर अपडेट हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.