जयपुर में 'भारत टैक्सी' की शुरुआत, सीएम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, 30 हजार से अधिक सारथी जुड़े
जयपुर, जुलाई 26 -- Bharat Taxi launched in Jaipur: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को 'भारत टैक्सी' के 100 से अधिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सहकारी मॉडल पर आधारित देश की पहली कैब सेवा 'भारत टैक्सी' की जयपुर में औपचारिक शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'भारत टैक्सी' लोगों को रोजगार देने के साथ ही स्वामित्व और सम्मान प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा, ''व्यक्ति में स्वामित्व की भावना विकसित होने से उसकी कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और समर्पण भी कई गुना बढ़ जाता है और यही भावना भविष्य में छोटे उद्यमियों को बड़े उद्योगपति बनने की दिशा में प्रेरित करती है।'' उन्होंने कहा कि 'भारत टैक्सी' सहकारिता आधारित स्वामित्व मॉडल है जिसके माध्यम से सारथी (ड्राइवर) अब मालिक भी बन रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर में '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.