नई दिल्ली, जनवरी 19 -- राजधानी जयपुर में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए हैं। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गंगापोल इलाके में सोमवार सुबह हिस्ट्रीशीटर ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है। गंगापोल इलाके में रहने वाला बबलू महावर (30) अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान सुभाष चौक थाने का हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा (25) अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रवि ने आते ही पिस्टल निकाली और बबलू के चचेरे भाई अजय को निशाना बनाकर गोली चला दी। अजय ने समय रहते खुद को बचा लिया, लेकिन गोली पास म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.