जयपुर, मार्च 21 -- राजधानी के मुहाना इलाके में साइबर-क्राइम और संगठित अपराध का खतरनाक मेल सामने आया है, जहां अज्ञात 6-7 नकाबपोश बदमाशों ने IT कंपनी के दो संचालकों का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया। आरोपियों ने डिजिटल करेंसी (USDT) में निवेश का झांसा देकर दोनों को बुलाया और फिर कार में जबरन बैठाकर किडनैप कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने पीड़ितों के ही मोबाइल फोन से उनके परिजनों को कॉल कर 1 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की।निवेश के नाम पर रचा गया पूरा प्लान पुलिस जांच में सामने आया है कि जगतपुरा निवासी राहुल और दिनेश मुहाना स्थित इस्कॉन मंदिर के पास IT कंपनी संचालित करते हैं। गुरुवार शाम करीब 6 बजे दोनों को एक कॉल आया, जिसमें खुद को निवेशक बताकर USDT में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया गया। साइबर निवेश के इस जाल में फंसकर दोनों शाम करीब 7 बजे तय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.